Samastipur

समस्तीपुर में जाली नोट की डबलिंग रैकेट मामले में BJP नेता के घर हरियाणा STF व बिहार STF की कार्रवाई

समस्तीपुर : जाली नोट के जरिये रूपया डबलिंग करने के मामले में दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के अजनौल गांव में मंगलवार को हरियाणा पुलिस व बिहार STF की संयुक्त टीम ने BJP के पूर्व जिला प्रवक्ता पंकज कुमार लाल के आवास पर छापेमारी की। हरियाणा STF, बिहार STF और स्थानीय थाने के पुलिस की टीम ने सुबह से ही अजनौल में डेरा डाले रही, जिससे पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल बना रहा।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में जाली नोट के जरिए रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी और बाद में लूट के एक मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने की बात कही गई थी। रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई, जिसमें पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। इसी कड़ी में हरियाणा STF ने बिहार STF की मदद से अजनौल में छापेमारी की गयी है।

टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार, छापेमारी के दौरान किसी को घर के नजदीक जाने नहीं दिया गया। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों का पता लगाने में भी जुटी हैं। बताया जाता है कि पंकज कुमार लाल पूर्व में भाजपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। वर्तमान में वे रेलवे में रेल नीर पानी की सप्लाई के काम से जुड़े हैं और विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी भी संचालित करते हैं।

करीब दो वर्ष पहले उन्होंने दलसिंहसराय के अजनौल में जमीन खरीदकर लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक लागत का आलीशान मकान निर्माण शुरू कराया था, जिसका काम अभी भी जारी है। पुलिस व STF की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। DSP विवेक शर्मा ने पूछने पर छापेमारी की बात बताई लेकिन अभी पूरे मामले को लेकर उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने ने बताया छापेमारी पूर्ण होने पर जानकारी दी जाएगी।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago