समस्तीपुर : समस्तीपुर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक समस्तीपुर सहित इसके अधीन कार्यरत कुल सात बैंकों की शाखाओं में इस वित्तीय वर्ष में पहली जनवरी से 6 जनवरी तक विभिन्न जमा योजनाओं के कुल 5185 नए खाते खोले गए हैं। बैंकों के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि समस्तीपुर हेड ब्रांच के बैंक में 880 नए खाते खोले गए हैं। इसके अलावा दलसिंहसराय ब्रांच में 1683 खाते, ताजपुर ब्रांच में 391 खाते, कल्याणपुर ब्रांच में 840 खाते, पटोरी ब्रांच में 477 खाते, सिंघिया ब्रांच में 338 खाते, दौलतपुर (रोसड़ा) ब्रांच में 576 खाते खोले गए हैं। इन सभी ब्रांचों में नए खाते खोलने का अभियान आगे भी जारी है।
ये खाते कैश क्रेडिट इंडीव्यूजुअल, सीए इंडीव्यजुअल, क्लीन कैश क्रेडिट, किसान क्रेडिट कार्ड, ट्रेडर्स क्रेडिट कार्ड, लोन एगेंगस्ट डिपॉजिट, पर्सनल लोन, वेक़िल लोन, माइक्रो एटीएम फॉर पैक्स, एसबी (इंडी व्यूजुअल, सोसायटी, स्टुडेंट ), जनधन योजना, डेली डिपॉजिट स्कीम, सीनियर सिटीजन, डीडीएस, आरडी, डीडीएस, स्पेशल स्कीम, शार्ट टर्म एग्री लोन आदि स्कीम के ये खाते खोले गए हैं। सबसे अधिक खाते डेली डिपॉजिट स्कीम, एसबी इंडिव्यूजुअल, शॉर्ट टर्म एग्री लोन, कैश क्रेडिट, सीनियर सिटीजन, आरडी, लोन एगेंस्ट डिपॉजिट समेत अन्य खास तरह की खास स्कीमों में है।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…
बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…
Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…
समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…
समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…