समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एआरएम लेबोरेटरी परिसर में आयोजित गुलदाउदी पुष्प प्रदर्शनी–2026 ने लोगों का भरपूर ध्यान खींचा। प्रदर्शनी में सजी गुलदाउदी की 30 से अधिक रंग-बिरंगी किस्मों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले दिन से लेकर समापन तक लोगों की भारी भीड़ लगी रही। प्रदर्शनी के आयोजक ने बताया कि छात्र-छात्राओं, किसानों और आम लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर फूलों की न केवल सुंदरता देखी, बल्कि उनके उगाने के तरीकों और वैज्ञानिक महत्व की भी जानकारी ली। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ना रहा।
समापन अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. डीके मिश्रा ने कहा कि गुलदाउदी सिर्फ सजावटी फूल नहीं है, बल्कि यह प्राकृतिक ढाल की तरह कार्य करता है और वायु को शुद्ध रखने में मदद करता है। उन्होंने बताया कि शहरी जीवन में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए फूल-पौधे लगाना सबसे सरल और वैज्ञानिक उपाय है। डॉ. मिश्रा ने लोगों से अपील की कि फूलों को केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अपने घरों, छतों और आसपास लगाएं। उल्लेखनीय है कि वे पिछले 30 वर्षों से लगातार इस पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाते आ रहे हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…