Samastipur

समस्तीपुर : चोरी के आरोप में घर से उठाकर युवक को बेहरमी से पिटने के बाद सड़क पर फेंका, इलाज के दौरान मौ’त, FIR दर्ज

समस्तीपुर : सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल गांव से रविवार को एक युवक को घर से जबरदस्ती उठाकर ले जाने के बाद पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया है कि रविवार को कृष्ण कुमार यादव के पुत्र सिद्धार्थ कुमार यादव (21) को कुछ लोगों ने चारपहिया वाहन से जबरन उसके घर से उठा लिया। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल अवस्था में जहांगीरपुर के केलुआ इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व सिंघिया थाने की पुलिस ने युवक को अचेत हालत में उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कृष्ण कुमार यादव ने जहांगीरपुर निवासी नंदन यादव, गुणानंद यादव, अविनाश यादव, ज्योति यादव, गिरधारी यादव तथा अगरौल गांव के चंदन यादव पर सामूहिक रूप से मारपीट करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, नंदन यादव ने सिद्धार्थ पर अपने घर से 7300 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी विवाद को लेकर आरोपितों ने युवक को जबरन उठाकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी जान चली गई। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

44 मिनट ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

51 मिनट ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

59 मिनट ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

1 घंटा ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

4 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

4 घंटे ago