Samastipur

समस्तीपुर : माता सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, दो मासूम बच्चों की दबकर मौ’त और कई घायल, अंधेरे में चला रेस्क्यू अभियान

समस्तीपुर : सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के समीप की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकमहेसी थाना क्षेत्र के भूसकौल गांव के करीब दो से ढाई दर्जन लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए सोरमार ढाल से नामापुर शांति नदी किनारे गए थे।

विसर्जन के बाद सभी लोग उसी ट्रैक्टर से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शांति नदी पुल के पास एक चार चक्का वाहन को साइड देने के क्रम में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलकर नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे चार लोग दब गए, जिनमें ट्रैक्टर चालक और तीन अन्य शामिल थे। चीख-पुकार सुनकर नामापुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मंगवाई और पलटे ट्रैक्टर को उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को तत्काल कल्याणपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के 7 वर्षीय पुत्र अभिराज और 4 वर्षीय पुत्री अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक विजय त्रिवेदी और बिट्टू राम के पुत्र सुमन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद भूसकौल गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

54 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago