समस्तीपुर : सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर शांति नदी पुल के समीप की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चकमहेसी थाना क्षेत्र के भूसकौल गांव के करीब दो से ढाई दर्जन लोग एक ट्रैक्टर पर सवार होकर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए सोरमार ढाल से नामापुर शांति नदी किनारे गए थे।
विसर्जन के बाद सभी लोग उसी ट्रैक्टर से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान शांति नदी पुल के पास एक चार चक्का वाहन को साइड देने के क्रम में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलकर नीचे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर के नीचे चार लोग दब गए, जिनमें ट्रैक्टर चालक और तीन अन्य शामिल थे। चीख-पुकार सुनकर नामापुर समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मंगवाई और पलटे ट्रैक्टर को उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को तत्काल कल्याणपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूसकौल गांव निवासी उमाशंकर ठाकुर के 7 वर्षीय पुत्र अभिराज और 4 वर्षीय पुत्री अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक विजय त्रिवेदी और बिट्टू राम के पुत्र सुमन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद भूसकौल गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समस्तीपुर : शून्य से छह वर्षों के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ शारीरिक,…
भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को एक नया इतिहास दर्ज हुआ। सोने की कीमतों ने…
समस्तीपुर : स्कूलों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब रसोइया-सह-सहायक से केवल रसोई…
बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। राज्य…
समस्तीपुर/रोसड़ा : गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को देशभक्ति से जोड़ने की…
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। जानकारी…