Samastipur

समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से महिला का बंधा शव बरामद, पत्थरों से बांधकर ह’त्या के बाद नदी में फेंका

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर रहमतपुर गांव के समीप शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव को पत्थरों के सहारे बांधकर नदी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। इधर सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने नदी के पानी में एक महिला का शव उपलाता देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे तथा शरीर के साथ दो बड़े पत्थर बांधे गए थे, ताकि शव पानी में डूबा रहे। महिला ने साड़ी और स्वेटर पहन रखा था। उसके नाक और कान से खून निकलने के निशान मिले हैं, जबकि जीभ बाहर निकली हुई थी। हालांकि शरीर पर किसी बड़े बाहरी जख्म के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। हाथ में इंट्राकेट भी लगा हुआ पाया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इधर घटनास्थल पर एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर नमूने एकत्रित किये। एफएसएल की टीम ने शव के साथ मिले रस्सी और दोनों वजनदार पत्थरों को जब्त कर लिया है। स्थानीय लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होता है। अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हर बिंदु पर गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

1 घंटा ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

2 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

2 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

15 घंटे ago