Samastipur

बिथान में करेह नदी तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की मांग को लेकर CM नीतीश से मिले हसनपुर विधायक

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिहाज से वर्ष 2026 को बेहद अहम माना जा रहा है। नए साल की शुरुआत में ही क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद जगी है। नव वर्ष के अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं और साथ ही क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित मांग को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। विधायक ने बिथान प्रखंड से होकर बहने वाली करेह नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंधों पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने आग्रह किया कि दोनों तटबंधों पर लगभग 7 मीटर (करीब 23 फुट) चौड़ी पक्की व कालीकृत सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। प्रस्ताव के अनुसार खगड़िया जिले के फूलतोड़ा पुल से लेकर बिथान के ठठेरवा, सखवा, राजघाट, कलहुआ घाट होते हुए दरभंगा जिले के हायाघाट तक तटबंध पर चौड़ी पक्की सड़क बनाने की मांग की गई है।

वहीं दूसरी ओर दर्जिया फुहिया पुल से लड़झा घाट, राजघाट, कलहुआ घाट होते हुए सिरनियां तक भी तटबंध पर 7 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। इस मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंभीर रुख अपनाते हुए मौके पर मौजूद जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को आवश्यक पहल करने और सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद वर्षों से अटकी इस योजना के धरातल पर उतरने की उम्मीद और मजबूत हो गई है। यदि यह सड़क बनती है तो बिथान और आसपास के क्षेत्रों का संपर्क दरभंगा, सहरसा, खगड़िया और नेपाल तक और आसान हो जाएगा। इससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचना भी पहले से कहीं अधिक सरल हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

37 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

3 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago