समस्तीपुर/सिंघिया : दिल्ली से बिहार आ रही बस हादसे में सिंघिया थाना क्षेत्र के एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। मृतक की पहचान निरपुरभरड़िया निवासी मोहम्मद इब्राहिम के पुत्र मोहम्मद खालिद (3) के रूप में हुई है, वहीं घायल महिला की पहचान कंजारा गांव निवासी मोगल सदा की पत्नी गुलाब देवी (40) के रूप में की गई है। हादसे के बाबत बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात बस का अचानक टायर फट गया। तेज रफ्तार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।
जिसमें दिल्ली से अपनी मां रूहाना खातुन के साथ घर निरपुर भरड़िया आ रहे तीन वर्षीय मासूम मोहम्मद खालिद की मौत हो गई। बताया गया कि मोहम्मद इब्राहिम ने अपनी पत्नी रूहाना खातुन और पुत्र मोहम्मद खालिद (3) के साथ काम की खोज में कुछ माह पूर्व ही राजस्थान गये थे। जब राजस्थान में रोजगार नहीं मिला तो वे परिवार के साथ दिल्ली आ गए। जहां पर पहले से उनके कुछ ग्रामीण व सगे संबंधी रहते थे।
वहां (दिल्ली) से कुछ ग्रामीण बस से घर लौट रहे थे तो मोहम्मद इब्राहिम ने भी अपनी पत्नी और बच्चे को उन्हीं लोगों के साथ घर के लिए भेज दिया। घर आने के दौरान बस हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्चा खालिद की मौत हो गई, वहीं मां रूहाना खातुन को गंभीर चोटे आयी। जबकि उक्त हादसे में सिघिया थाना क्षेत्र के ही कंजारा गांव निवासी मोगल सदा की पत्नी गुलाब देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। कंजारा गांव निवासी रतन सदा ने बताया कि घायल गुलाब देवी अपने पति मोगल सदा (42) के साथ दिल्ली में रह रही थी।
इस दौरान करीब 10 से 11 दिन पहले मोगल सदा का दिल्ली में ही काम पर से लौटने के दौरान शाम को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति मोगल सदा की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुकी गुलाब देवी दिल्ली से घर कंजारा शनिवार को उनके श्राद्ध कर्म करने के लिए आ रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में भीषण बस हादसे में वह घायल हो गई। उनका इलाज सैफई अस्पताल में चल रहा है।
इधर हादसा के कुछ ही देर बाद शनिवार को करीब 12 बजे रात को पीड़ित परिजनों को अस्पताल व उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद परिवार में कोहराम मचा है। निरपुरभरड़िया में जहां मृत मासूम बच्चे के दादा दादी व पूरे ग्रामीण सदमे में हैं। सभी लोग एक नजर मृत मासूम को देखने के लिए व्याकुल है। वहीं कंजारा गांव में गुलाब देवी की हादसे में घायल होने की चिंता में पूरा परिवार डूबा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…