Samastipur

जिला मुख्यालय में ही व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस जांच की मांग, मोटर व्यवसायी संघ ने उठायी आवाज

समस्तीपुर : जिले में व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस जांच पर प्रतिबंध के चलते स्थानीय मोटर व्यवसायियों में आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में स्थानीय मोटर व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने परिवहन सचिव को आवेदन भेज कर इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हालही में केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा समस्तीपुर जिला के सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए एटीएस (आटोमेटिक फिटनेस सेंटर) पटना और वैशाली को टैग किया गया। वहीं बिहार सरकार परिवहन विभाग द्वारा समस्तीपुर में फिटनेस जांच पर रोक लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला मुख्यालय से पटना और वैशाली आवागमन की दूरी करीब 200 किलोमीटर है। इसमें वाहन मालिकों को दो दिन के अतिरिक्त समय के साथ वाहनों का ईंधन का व्यय और बिना परमिट वाहनों के यात्रा करने में जुर्माने और चालान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पहले की तरह ही समस्तीपुर में ही परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के फिटनेस जांच की व्यवस्था अविलंब सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

16 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago