Samastipur

DIG ने 2020 बैच के समस्तीपुर के पुलिस अवर निरीक्षकों के प्रशिक्षण कि समीक्षा की, गंभीर मामलों के अनुसंधान में एसओपी अनुपालन के निर्देश

समस्तीपुर : मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समस्तीपुर जिले में पदस्थापित वर्ष 2020 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों द्वारा प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के बाद अब तक प्राप्त किए गए व्यावहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपयोगिता और फील्ड में उसके अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा बैठक में डीआईजी ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षकों को आधुनिक और वैज्ञानिक पुलिसिंग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इसके साथ ही हत्या, लूट, पोक्सो एक्ट, एससी, एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में अनुसंधान की बारीकियों पर भी चर्चा की गई।

डीआईजी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फर्द बयान लिखने, ई-साक्ष्य को सुरक्षित रूप से वीडियो के माध्यम से अपलोड करने, चक्रा व दर्पण प्रणाली, एफआईआर में स्वयं विधिसम्मत धाराएं लगाने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सही ढंग से पढ़ने और समझने, साथ ही इंटरोगेशन के निर्धारित फॉर्मेट को भरने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने की भी समीक्षा की गई।

डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी इस प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और व्यवहार में उसका पालन सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि अन्य गंभीर मामलों में एसओपी का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। डीआईजी ने सभी पुलिस अवर निरीक्षकों को जनता के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं कानूनसम्मत व्यवहार रखने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित, संवेदनशील और तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस अधिकारी ही न्याय व्यवस्था की रीढ़ होता है। ऐसे प्रशिक्षण से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा और आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

बयान :

2020 बैच के पुलिस अवर निरीक्षक अब प्रोबेशन पीरियड पूर्ण कर चुके हैं। उन्हे आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सक्षम पुलिसिंग का प्रशिक्षण दिया गया है। सभी अधिकारी इस प्रशिक्षण का फील्ड में शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें और जनता के साथ संवेदनशील व कानून सम्मत व्यवहार रखें। यही बेहतर पुलिसिंग और मजबूत न्याय व्यवस्था की नींव है।

डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम, डीआईजी, मिथिला रेंज

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

20 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

21 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

22 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

22 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

23 घंटे ago