Samastipur

समस्तीपुर में धान अधिप्राप्ति की हकीकत जानने निकले DM, 48 घंटे में किसानों को भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश

समस्तीपुर : जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की हकीकत परखने के लिए डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को विभिन्न धान अधिप्राप्ति केंद्रों एवं सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) गोदामों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की आवक, भंडारण क्षमता, मिलिंग प्रक्रिया और चावल के उठाव की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से धान खरीद के 48 घंटे के भीतर हर हाल में उनके बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अधिप्राप्ति केंद्रों पर नमी की जांच को कड़ाई से करने तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही धान की खरीद करने का निर्देश दिया। डीएम ने सीएमआर गोदामों में चावल के सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध उठाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मिलिंग के बाद चावल की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर शिथिलता से केंद्रों पर जगह की समस्या उत्पन्न होती है, जिसे हर हाल में रोका जाए।

किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अधिप्राप्ति केंद्रों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति) तथा जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक को स्पष्ट निर्देश दिया कि मिलिंग उपरांत चावल की आपूर्ति में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जिले के प्रत्येक वास्तविक किसान को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

9 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago