Samastipur

DIG ने समस्तीपुर जिले के तीन थानों में इंस्पेक्टर स्तर के पर्यवेक्षी पदाधिकारियों कि पोस्टिंग की

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में कांडों के प्रभावी पर्यवेक्षण को लेकर डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के द्वारा नगर थाना, मुफस्सिल थाना और पटोरी थाने में पर्यवेक्षण पदाधिकारी के रूप में तीन इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्यालय से आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि जिले के पुलिस निरीक्षक – सह – थानाध्यक्ष वाले थानों में कांडों के पृथक एवं सुदृढ़ पर्यवेक्षण के लिए पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को पर्यवेक्षण पदाधिकारी के रूप में पोस्टिंग किया गया है।

डीआईजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाने में पुलिस कार्यालय विधि-व्यवस्था कोषांग प्रभारी पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार, पटोरी थाने में पुलिस कार्यालय अपराध शाखा प्रभारी पुलिस निरीक्षक शिव कुमार यादव, नगर थाना में त्वरित विचारण कोषांग प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार मंडल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीआईजी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त तैनाती एसपी के अनुरोध के आलोक में अनुमोदित की गयी है। इससे थानों में दर्ज मामलों की निगरानी, अनुसंधान की गुणवत्ता और त्वरित कार्रवाई में मजबूती आने की उम्मीद है।

Avinash Roy

Recent Posts

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

6 मिनट ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

13 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

31 मिनट ago

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

17 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

18 घंटे ago