समस्तीपुर : बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए एक आपत्तिजनक बयान ने देश की राजनीति में नया बवाल खड़ा कर दिया है। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार को जिले में राजनीतिक आक्रोश देखने को मिला।
विकासशील इंसान पार्टी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर प्रतिरोध मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए समाहरणालय परिसर तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार के बाल विकास मंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां और बैनर-पोस्टर थे, जिन पर महिलाओं के सम्मान और बयान की निंदा से जुड़े नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी न केवल बिहार की महिला का अपमान है, बल्कि पूरे समाज की सोच पर सवाल खड़ा करती है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…