समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

DEMU रद्द व अमृतसर एक्सप्रेस वाया समस्तीपुर होकर चलेगी, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग का कार्य तीव्र गति से जारी

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 127 रूट किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसे आगे बढ़ाते हुए बरौनी और बछवाड़ा के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिंग के कमीशनिंग के लिए 26 से 28 जनवरी तक प्री-एनआई व 29 जनवरी को एनआई किये जाने के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार बरौनी एवं समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 75239/75240 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द होगा।

वहीं एसएमवीबी से 26 जनवरी को खुलने वाली 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगूसराय के रास्ते चलायी जायेगी। लोकमान्य तिलक से 25 जनवरी को खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगूसराय के रास्ते चलायी जायेगी।

IMG 20260121 WA0006

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

न्यू तिनसुकिया से 27 जनवरी को खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- हाजीपुर के रास्ते चलायी जायेगी। कटिहार से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलायी जायेगी। समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63308 समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलायी जायेगी।

आंशिक समापन, प्रारंभ :

बरौनी से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63283 बरौनी-पटना मेमू का आंशिक प्रारंभ विद्यापतिधाम स्टेशन से किया जायेगा। पटना से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63284 पटना-बरौनी मेमू का आंशिक समापन विद्यापतिधाम स्टेशन पर ही किया जायेगा। पटना से 26 से 29 जनवरी तक खुलने वाली 63305 कटिहार-सोनपुर मेमू का आंशिक समापन बेगूसराय स्टेशन पर ही किया जायेगा। बलिया से 26 से 28 जनवरी तक खुलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 50 मिनट व 29 जनवरी को 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी। किशनगंज से 27 जनवरी को खुलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस किशनगंज से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलायी जायेगी।

IMG 20240904 WA0139

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें :

ग्वालियर से 27 एवं 28 जनवरी को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। नई दिल्ली से 28 जनवरी को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। डिब्रूगढ़ से 28 जनवरी को खुलने वाली 15909 डिब्रूगढ-लालगढ़ एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

FB ADD scaled

आनंद विहार से 26 जनवरी को खुलने वाली 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। श्रीमाता वैष्णो देवी, कटरा से 28 जनवरी को खुलने वाली 15656 एसवीडीके-कामाख्या एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। सहरसा से 29 जनवरी को खुलने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी। उधना से 25 जनवरी को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150