रविवार, मार्च 15, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर के वारिसनगर स्थित उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय में बोर्ड के नाम पर फर्जी पत्र दिखाकर छात्रों को किया गुमराह

IMG 20260121 WA0021

समस्तीपुर/वारिसनगर : उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन उर्दू विद्यालय वारिसनगर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति कुमारी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उन पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नाम से फर्जी पत्र दिखाकर छात्रों व अभिभावकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मामला सामने आने के बाद प्रभारी एचएम पर विभागीय कार्रवाई की आशंका गहराने लगी है। छात्रों का कहना है कि विद्यालय के सूचना बोर्ड पर जो पत्र चस्पा किया गया है, उसे बिहार बोर्ड द्वारा निर्गत बताया जा रहा है, जबकि वह पूरी तरह फर्जी है। छात्रों ने आरोप लगाया कि इसी कथित पत्र के सहारे प्रभारी एचएम ने अपनी लापरवाही छिपाने की कोशिश की और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया।

IMG 20260121 WA0006paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बताया गया कि प्रभारी एचएम द्वारा विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म समय पर नहीं भरा गया। इसके चलते आगामी माह से शुरू होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में इस विद्यालय के विद्यार्थी शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

IMG 20240904 WA0139

जब बोर्ड की ओर से छात्रों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए, तब आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से लेकर सड़क तक प्रदर्शन कर परीक्षा में सम्मिलित कराने की मांग उठाई। बढ़ते विरोध और अभिभावकों के दबाव से बचने के लिए प्रभारी एचएम द्वारा कथित तौर पर बिहार बोर्ड का एक पत्र दिखाकर सभी को शांत कराने का प्रयास किया गया।

IMG 20250821 WA0010

हालांकि, कुछ छात्रों ने जब इस पत्र की सत्यता की जानकारी सीधे बिहार बोर्ड से ली, तो बोर्ड की ओर से पत्र को फर्जी बताया गया। वहीं अभिभावकों ने भी पत्र में स्थान व भाषा संबंधी कई त्रुटियों की ओर इशारा करते हुए इसे जालसाजी करार दिया है। छात्रों और अभिभावकों का आरोप है कि पूरे मामले में प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं और जानबूझकर मामले को नजर-अंदाज किया जा रहा है। अब सभी की निगाहें जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

IMG 20250204 WA0010FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041file 00000000201c7207a5243d349b920613