समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित बीएड कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण के दौरान शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में काॅलेज प्रबंधन की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि गुरुवार की देर रात प्रशिक्षणरत एक शिक्षक द्वारा कॉलेज परिसर में शराब का सेवन कर नशे की हालत में जमकर हंगामा किए जाने से अफरा-तफरी मची रही। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार शिक्षक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी निवासी विश्वनाथ राम के पुत्र ललन कुमार के रूप में की गई है। वह खानपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मसीना में पदस्थापित शिक्षक है और वर्तमान में शहर के बीएड कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही शराब का सेवन किया और देर रात नशे की हालत में कॉलेज परिसर में शोर-शराबा व हंगामा करने लगा।
उसकी हरकतों से कॉलेज परिसर में मौजूद अन्य प्रशिक्षुओं में असहजता महसुस हुई, जिसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा कराई गई ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…