समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

Vaibhav Suryavanshi ने मचाया कोहराम… 36 गेंदों में शतक ठोककर रचा इतिहास; फिर भी मिस कर बैठे ये ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड

IMG 20250923 WA0025

वैभव सूर्यवंशी ने 24 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में अपने पहले मैच में ही इतिहास रच दिया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में लिस्ट-A क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। 14 साल के वैभव बिहार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में खेल रहे थे। यह मैच अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रांची के JSCA ओवल ग्राउंड में हुआ। वैभव ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वैभव बिहार टीम के उप-कप्तान भी हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज :
  • जेक फ्रेजर-मैकगर्क – 29 गेंदें
  • एबी डिविलियर्स – 31 गेंदें
  • अनमोलप्रीत सिंह – 35 गेंदें
  • कोरी एंडरसन – 36 गेंदें
  • वैभव सूर्यवंशी – 36 गेंदें
Vaibhav Suryavanshi ने रचा कीर्तिमान :

वनडे क्रिकेट (List A) के इतिहास में वैभव अब संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन की बराबरी की है। ये बतौर भारतीय बैटर लिस्ट-ए क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक रहा।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

किन दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा?

वैभव ने अपनी इस पारी से कई बड़े नाम पछाड़ दिए हैं। यूसुफ पठान, जिन्होंने साल 2010 में 40 गेंदों में शतक लगाया था, अब वैभव अब उनसे आगे निकल गए हैं। उनके अलावा उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा को भी वैभव ने पीछे छोड़ दिया। वैभव ने उर्विल पटेल (41 गेंद) और अभिषेक शर्मा (42 गेंद) के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला। बता दें कि भारत के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अब भी अनमोलप्रीत सिंह के नाम है। महज दो गेंद से वैभव लिस्ट-ए क्रिकेट में ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम से चूक गए।अनमोलप्रीत ने पिछले साल पंजाब के लिए खेलते हुए मात्र 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव महज एक गेंद के अंतर से उनकी बराबरी करने से चूके।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150