Samastipur

मछुआ कल्याण योजना के तहत समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस में 25 मत्स्य विपणन किट का किया गया वितरण

समस्तीपुर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मछुआ कल्याण योजना के अंतर्गत 25 मत्स्य विपणन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री एवं जिला विकास एवं समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) के सह-अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधान पार्षद तरुण कुमार व डीएम रोशन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से लाभुक मछ्य कृषकों के बीच किट का वितरण किया।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य लघु एवं सीमांत मत्स्य कृषकों की आय में वृद्धि करना, शिकारमाही की लागत को कम करना तथा मछलियों की बाजार तक सीधी और सुगम पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से मत्स्य कृषकों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उनकी आजीविका को सशक्त आधार प्राप्त होगा।

मत्स्य विपणन किट के उपयोग से मछलियों को अधिक समय तक सुरक्षित, ताजा और स्वच्छ (हाइजेनिक) स्थिति में रखा जा सकेगा। इससे निकटवर्ती दैनिक हाटों एवं बाजारों में उपभोक्ताओं को ताजी मछलियाँ सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो.नियाजुद्दीन ने जानकारी दी कि राज्य योजना के तहत जिले को कुल 60 मत्स्य विपणन किट का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

एक पैकेज के रूप में लाभुकों को फेंका जाल, गिल नेट, हॉडी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं इन्सुलेटेड आइस बॉक्स उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना शत-प्रतिशत सरकारी अनुदान पर आधारित है, अर्थात सभी सामग्री निःशुल्क प्रदान की जा रही है। शेष मत्स्य विपणन किट का वितरण भी शीघ्र ही लाभुकों के बीच किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

1 घंटा ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

4 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

7 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

17 घंटे ago