समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ट्रेन के किराये में करें दरभंगा से दिल्ली तक का हवाई सफर, जनवरी के लिए है ये खास प्लान

IMG 20250923 WA0025

दरभंगा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. खासकर अगले माह यानी साल 2026 के जनवरी में दिल्ली जाने वालों के लिए हवाई सफर का सुनहरा मौका है. ट्रेन के किराये में ही लोग हवाई जहाज से यात्रा कर सकते हैं. हवाई यात्रा अब आम लोगों की पहुंच में आती दिख रही है. दरअसल, दरभंगा-दिल्ली रूट पर हवाई किराया घटकर ट्रेन के एसी टिकट के लगभग बराबर पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार 20, 21 व 22 जनवरी को अकासा एयरलाइंस द्वारा दरभंगा से दिल्ली जाने के लिए प्रति यात्री मात्र 3,998 रुपये में टिकट उपलब्ध कराया जा रहा है. हवाई किराये में आई इस गिरावट से यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं दिल्ली से दरभंगा की वापसी का टिकट चार हजार से 45 सौ के बीच बतायी गयी है.

घंटों की यात्रा ढाई घंटे में करें पूरी

अब तक दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन से 20 से 22 घंटे का लंबा सफर तय करना पड़ता है. साथ ही टिकट की भी मारामारी रहती है. ऐसे में दरभंगा एयरपोर्ट से संचालित हवाई सेवा लोगों के लिये बेहतर विकल्प साबित हो रही है. हवाई यात्रा महज दो घंटे में पूरी हो जाती है. ऐसे में समय की बचत के साथ-साथ किफायती किराया यात्रियों को हवाई सफर की ओर आकर्षित कर रहा है. खासकर नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, छात्र और इलाज के लिए दिल्ली जाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है.

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

विमानन कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का लाभ

अकासा एयरलाइंस द्वारा जारी इस सस्ते किराये को लेकर ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि सीमित सीटों के लिए यह ऑफर दिया गया है. जैसे-जैसे सीटें भरती जाएगी, किराये में बढ़ोत्तरी संभव है. ऐसे में जो यात्री जनवरी में दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अभी टिकट बुक कराना फायदेमंद साबित हो सकता है. दूसरी ओर कहा जा रहा है कि दिल्ली के लिये अकासा के अलावा इंडिगो व स्पाइसजेट की ओर से दिल्ली के लिये सीधी विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है. कंपनी के बीच प्रतिस्पर्धा का लाभ यात्रियों को मिल रहा है.

IMG 20240904 WA0139

ट्रेन व हवाई टिकट के दाम में अधिक फर्क नहीं

हवाई किराये के चार हजार रुपये से नीचे आने के बाद यह ट्रेन के एसी टिकट के दाम के लगभग बराबर हो गया है. यात्रियों का कहना है कि जब ट्रेन और विमान के किराये में ज्यादा अंतर नहीं रह गया है, तो कम समय में आरामदायक सफर के लिए हवाई यात्रा बेहतर विकल्प है. विदित हो कि दरभंगा हवाई अड्डा शुरू होने के बाद से लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है. दिल्ली रूट सबसे व्यस्त रूटों में शामिल है. समय-समय पर हवाई किराये में होने वाली कटौती से मिथिला के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है. सनद रहे आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी. वर्तमान में चार महानगरों के लिये सीधी विमान सेवा का संचालन किया जा रहा है. इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद शामिल है.

FB ADD scaled

प्रतिकूल मौसम के बाद भी 26 सौ लोगों ने की यात्रा

प्रतिकूल मौसम और कोहरे की चुनौती के बीच भी दरभंगा हवाई अड्डा लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. करीब एक माह बाद एक बार फिर दरभंगा हवाई अड्डा से यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार रविवार को 26 सौ से अधिक यात्रियों ने दरभंगा हवाई अड्डा से हवाई यात्रा की. यह बीते एक माह में सर्वाधिक में से एक है. मौसम में बदलाव, घने कोहरे और उड़ानों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई थी. हालांकि अब एक बार फिर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यात्रियों का भरोसा दरभंगा हवाई अड्डा पर कायम नजर आ रहा है.

IMG 20250204 WA0010

20220922 092744

सुरक्षित विमान परिचालन को लगातार हो रहे प्रयास

हवाई अड्डा प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोहरे और खराब दृश्यता के बावजूद विमान परिचालन को सुरक्षित ढंग से संचालित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं. तकनीकी सहयोग, एयरलाइंस के समन्वय और यात्रियों की बढ़ती मांग के कारण यात्री संख्या में दोबारा वृद्धि संभव हो पाई है. विदित हो कि दरभंगा हवाई अड्डा बिहार के लिए हवाई संपर्क का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है. यहां से रोजाना दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं. खासकर त्योहारों, विवाह सीजन और व्यावसायिक गतिविधियों के चलते यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.

IMG 20250821 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150