Samastipur

समस्तीपुर में आवारा कुत्तों व पशुओं से लोगों को अब मिलेगी सुरक्षा, मानवीय तरीके से पकड़ कर उनका किया जाएगा नसबंदी व टीकाकरण

समस्तीपुर : शहरवासियों को अब आवारा कुत्तों व पशुओं से नगर निगम सुरक्षा दिलाएगा। आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़ कर उनका नसबंदी व टीकाकरण कर उन्हें उनके स्थलों पर सुरक्षित भेजेगा। इसकी कवायद नगर निगम के स्तर से तेज हो गई है। इस तमाम कार्य को शुरू करने के लिए निगम द्वारा संबंधित एक्सपर्टों व कर्मियों की नियुक्ति करने के लिए टेंडर किया जा रहा है।

नगर निगम में इसके लिए डॉग रिस्पॉन्स टीम गठित कर दी गई है। साथ ही आम शहरवासियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसका नंबर 1800-345-64 है। नगर निगम के नगर प्रबंधक 2 आशुतोष मिश्रा को इस टीम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि टीम में विभिन्न कार्य के लिए कर्मियों को शामिल किया गया है, जिनकी अलग- अलग जिम्मेदारी दी गई है। टीम नियमित रूप से शहर में आवारा कुत्तों व लावारिस जानवरों पर निगरानी करती रहेगी तथा अपनी रिपोर्ट रिपोर्ट नगर निगम प्रशासन को देती रहेगी।

नगर प्रबंधक 1 ने बताया कि पूरे शहर में पांच हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं जो सड़कों व गलियों में विचरण करते रहते हैं। जिनमें कई हिंसक प्रकृति के भी हैं जो बच्चों, महिलाओं व अन्य लोगों पर मौका पाकर हमला करते हैं। इन्हें पकड़ कर नसबंदी किया जाएगा, फिर रेबीज का टीकाकरण कर उन्हें उनके ठिकाने पर ले जाकर छोड़ दिया जाएगा। नसबंदी के जरिए उनकी आबादी पर नियंत्रण भी होने लगेगा। शहर के तमाम सार्वजनिक स्थलों जैसे – स्कूलों, कॉलेजों, अस्पताल, रेलवे स्टेशन से ऐसे कुत्तों को हटा कर सुरक्षित स्थलों को भी भेजा जाना है। ताकि बच्चे, मरीज, यात्री व अन्य लोग इनसे सुरक्षित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

15 मिनट ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago