Samastipur

स्मार्ट खेती की ओर बड़ा कदम, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा अपना रहा AI और Digital तकनीक, पौधों के लिए स्वचालित खाद यंत्र का विकास

समस्तीपुर : खेती-बाड़ी में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से सटीक और स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा लगातार नए प्रयोग कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), बिग डेटा, ड्रोन और जीपीएस जैसी तकनीकों को अपनाकर विश्वविद्यालय डेटा आधारित कृषि निर्णय प्रणाली विकसित कर रहा है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा।

विश्वविद्यालय में खेत से लेकर बाजार तक की पूरी मूल्य शृंखला को तकनीक से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में सटीक कृषि और स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए एनआईटी पटना के साथ डिजिटल एग्रीकल्चर के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास को लेकर एमओयू किया गया है। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार को गति देना है।

इसके अलावा कृषि उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए एग्री वेंचर फार्म एंड ऑर्गेनिक लिमिटेड के साथ, जबकि शिक्षक और छात्र आदान-प्रदान के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (उत्तर प्रदेश) के साथ भी समझौता किया गया है। आने वाले दिनों में यह पहल किसानों और छात्रों दोनों के लिए डिजिटल कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगी।

खेत में खुद पहुंचेगी खाद और पानी :

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एक अत्याधुनिक स्वचालित यंत्र विकसित किया है, जो पौधों की जरूरत के अनुसार यूरिया खाद को सीधे जड़ तक पहुंचाने में सक्षम है। यह सेंसर आधारित उपकरण खेत में घूमकर यह पहचान करता है कि किस पौधे को कितनी मात्रा में खाद की आवश्यकता है और उसी अनुपात में स्वतः खाद की आपूर्ति करता है।

इस तकनीक से किसानों को खाद डालने में लगने वाला समय और श्रम काफी कम हो जाएगा। यंत्र पूरी तरह स्वचालित है और इसमें रिमोट कंट्रोल विकल्प भी उपलब्ध है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्मार्ट डिवाइस पौधों की स्थिति का आकलन कर सटीक मात्रा में यूरिया पहुंचाता है, जिससे खाद की बर्बादी भी रुकेगी। इस यंत्र के पेटेंट की प्रक्रिया चल रही है और भविष्य में इसे किसानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago