Samastipur

समस्तीपुर : दो कारों के बीच भीषण टक्कर में एक की मौ’त, सड़क किनारे खड़े शख्स को आई चोट, अस्पताल ले जाने से पहले गई जान

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दो गाड़ियों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। मृतक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की टक्कर से वो हादसे की चपेट में आ गया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-122 बी के बजरंगी चौक चौराहे के पास की है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टाटा पंच और बेलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बताया गया कि एक कार बछवाड़ा की ओर से आ रही थी। जबकि दूसरे कार दलसिंहसराय की ओर से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ से जा टकराईं। इस घटना में सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विद्यापतिनगर लाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर टक्कर के कारण दोनों गाडियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि गाड़ी में लगे एयर बैग के खुल जाने के कारण कार चालक सहित बैठे अन्य लोग बाल-बाल बच गए। उधर घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। लोगों ने बताया कि एनएच निर्माण के बाद सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लोगों ने प्रशासन से बजरंगी चौक चौराहे पर गोलमर बनाने की मांग की है।

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। आस-पास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। उधर पुलिस ने वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक किसी अन्य जगह का रहने वाला था। सड़क से गुजरते वक्त अधिक ठंड के कारण चाय पीने के लिए दुकान के समीप रूका था। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

1 घंटा ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago