Samastipur

ताजपुर में हुए नाबालिग ह’त्याकांड की DIG ने की समीक्षा, क्रिकेट मैच देखने के दौरान अपहरण कर घटना को दिया गया था अंजाम

समस्तीपुर : मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने शुक्रवार को ताजपुर थाना क्षेत्र में बीते जुलाई माह में घटित नाबालिग हत्याकांड की गहन समीक्षा की। इस दौरान ताजपुर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, जो स्वयं इस मामले के अनुसंधानकर्ता हैं, उनसे कांड की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। डीआईजी ने लंबित एफएसएल जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर मामले का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुसंधान को हर दृष्टिकोण से पूरा करते हुए दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

उल्लेखनीय है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक वार्ड संख्या-2 निवासी वकील राय के 14 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार राय का बीते 12 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। परिजनों के अनुसार, वह शाम में क्रिकेट मैच देखने नौआचक पोखर के पास गया था, जहां से उसका अपहरण कर लिया गया। अगले दिन 13 जुलाई की सुबह उसका शव ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा खेदुटांर पोखर स्थित सीढ़ी घाट के पास बरामद किया गया था। इस घटना को लेकर मृतक के पिता ने ताजपुर थाना में आवेदन देकर 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। उन्होंने पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को हत्या का कारण बताया था। पुलिस इस सनसनीखेज मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 मिनट ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

21 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

37 मिनट ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

47 मिनट ago

मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की बात कहकर युवक को किया डिजिटल अरेस्ट, समस्तीपुर पुलिस ने पहुंचकर कराया मुक्त

व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को अधिकारी बता रहे थे साइबर ठग समस्तीपुर :…

57 मिनट ago

समस्तीपुर जिला कल्याण पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, मंत्री के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल

समस्तीपुर : बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

1 घंटा ago