Samastipur

समस्तीपुर ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का समापन, बालिका वर्ग में निमिषा ठाकुर एवं पुरुष वर्ग में हिमांशु बना चैंपियन

समस्तीपुर : जिला टेबल टेनिस संघ के बैनर तले शहर के पटेल मैदान स्थित अतः क्रीड़ा भवन में दो दिनों से खेले जा रहे समस्तीपुर ओपन जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और निर्णायक रहे। जिसमें बालिका वर्ग में निमिषा ठाकुर एवं पुरुष वर्ग में हिमांशु चैंपियन बने।

विमेंस सिंगल मुकाबले में निमिषा ठाकुर ने शिक्षा कुमारी को 3-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले अंडर-11 बालिका वर्ग में भी निमिषा ने शिक्षा कुमारी को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया और बालिका वर्ग में निमिषा ठाकुर ने आन्या राय को 3-1 से हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की, इस तरह निमिषा ने प्रतियोगिता में तिहरा खिताब जीतकर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया।

बालक वर्ग में आयुष राज ने सक्षम अभिषेक को 3-1 से मात दी। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में उमंग झा ने उत्सव झा को 3-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिमांशु कुमार ने संकल्प कुमार को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हसिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। उन्होंने सभी फाइनलिस्ट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और स्वयं टेबल टेनिस खेलकर मौजूद खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साह जगाया। मैचों में राष्ट्रीय रेफरी राजीव कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

मौके पर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ. सुशांत कुमार ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बिहार टेबल टेनिस संघ के वरीय उपाध्यक्ष अभय शंकर प्रसाद सिंह, समस्तीपुर क्लब के सचिव उदय शंकर सिंह, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रणजीत कुमार सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी अंजनी कुमार, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago