समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहर के सोनवर्षा चौक के पास लाइब्रेरी से लौट रहे छात्र का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार, CCTV फुटेज आया सामनें

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा मोहल्ला में रविवार की देर शाम लाइब्रेरी से घर लौट रहे एक युवक को कुछ नशे की हालत में मौजूद बदमाशों ने निशाना बनाया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान आदर्शनगर निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि रास्ते में पहले से बैठे कुछ नशेड़ी युवकों ने अचानक उनका मोबाइल छीन लिया।

जब पीड़ित ने इसका विरोध किया और फोन वापस मांगने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी देते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास पूछताछ करते हुए छानबीन की। इधर घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुआ है। पुलिस ने पीड़ित को मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देने की सलाह दी है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150