न्यायालय के आदेश पर समस्तीपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथ पातेपुर गांव में पुलिस ने एक फरार नामजद अभियुक्त के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई लक्ष्मण सहनी के पुत्र संजीत सहनी उर्फ भोली सहनी के आवास पर की गई, जो संबंधित मामले में प्राथमिक अभियुक्त बताया गया है।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पूसा थाना कांड संख्या 119/25 के तहत की गई। उक्त कांड में अभियुक्त पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 308(5), 3(5) बीएनएस, 27 आर्म्स एक्ट तथा 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। अभियुक्त के लंबे समय से फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश पर यह कुर्की की गई।

