Samastipur

नाबालिग के अपहरण मामले के दो फरार अभियुक्तों के घर समस्तीपुर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर साटा इश्तेहार

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे दो अभियुक्त विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर बम्वैया के दिलिप सहनी के पुत्र नीतीश कुमार सहनी और उजियारपुर थाना क्षेत्र बेलारी गांव के निवासी श्याम सहनी के पुत्र कुंदन कुमार के घर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। यह कार्रवाई विभूतिपुर थाना में दर्ज नाबालिग लड़की के अपहरण के तहत की गई है।

पुलिस द्वारा जारी किए गए इश्तेहार में इन दोनों अभियुक्तों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है। यदि वे 15 दिनों के भीतर न्यायालय (कोर्ट) अथवा विभूतिपुर थाना में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो पुलिस उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। इस दौरान विभूतिपुर एएसआई विमल कुमार के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस ने डुगडुगी बजाकर आस-पास के लोगों को भी इस कार्रवाई के संबंध में सूचित किया और चेतावनी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

1 घंटा ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

2 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

3 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago