Samastipur

पति–पत्नी आधार पर पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, सात को मिला समस्तीपुर जिले में पदस्थापन

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) ने पति-पत्नी के आधार पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण व पदस्थापन का आदेश जारी किया है। इसके तहत सात पुलिस कर्मियों का जिले में पदस्थापन हुआ है। मुंगेर में पदस्थापित महिला सिपाही ममता कुमारी के पति समस्तीपुर में अग्नि चालक है और इस कारण उनका स्थानांतरण समस्तीपुर जिला पुलिस बल में किया गया है। इसी तरह सदर कोर्ट नवादा के पुलिस कार्यालय अभियोजन कोषांग में पदस्थापित पीटीसी संजय ठाकुर का स्थानांतरण समस्तीपुर जिले में किया गया है। उनकी पत्नी समस्तीपुर जिला पुलिस बल में पीटीसी है।

वहीं, सुपौल में पदस्थापित महिला सिपाही रजनी शर्मा और नवादा में पदस्थापित उनके पति सिपाही अविनाश कुमार का समस्तीपुर जिला पुलिस बल में स्थानांतरण किया गया है। औरंगाबाद में पदस्थापित महिला सिपाही ललिता कुमारी के पति समस्तीपुर रेलवे में पोस्टेड हैं और इस कारण उनका स्थानांतरण समस्तीपुर जिला पुलिस बल में किया गया है। वहीं, इसी तरह खगड़िया जिले में पदस्थापित महिला सिपाही भारती कुमारी और अररिया जिले में पदस्थापित सिपाही बिपिन कुमार का समस्तीपुर जिला पुलिस बल में स्थानांतरण किया गया है। दोनों के पति-पत्नी बेगूसराय जिले में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

वहीं, बताते चले कि एक जनवरी 2025 के आदेश के तहत गठित स्थानांतरण समिति ने 17 दिसंबर 2025 एवं बाद की बैठकों में प्राप्त अभ्यावेदनों व अनुशंसाओं पर विचार किया। समिति ने पुलिस आदेश संख्या-322/2022 तथा राज्य सरकार के प्रावधानों के अनुसार मामलों की समीक्षा की। गृह जिला अथवा पूर्व पदस्थापन वाले जिलों में स्थानांतरण पर विचार नहीं किया गया और न्यूनतम पांच वर्ष की सेवावधि को आधार बनाया गया। सम्यक विचारोपरांत संबंधित कर्मियों व पदाधिकारियों को उनके नाम के समक्ष अंकित जिला या इकाई में उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया गया। यह स्थानांतरण अभ्यावेदन के आधार पर होने से यात्रा या स्थानांतरण भत्ता देय नहीं होगा। आदेश को सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति प्राप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे का नया सिस्टम : अब RAC टिकट वाले यात्री सीट के लिए TTE के पीछे नहीं भागेंगे, नई व्यवस्था से होगी काफी सहूलियत

समस्तीपुर : ट्रेन में आरएसी टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक…

47 मिनट ago

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

6 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

8 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

8 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

9 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

9 घंटे ago