समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में बीते 8 दिसंबर की दोपहर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिलौत के ही श्रवण सहनी के पुत्र अशोक सहनी के रूप में की गई है। इससे पहले भी सिलौत गोलीकांड मामले में पुलिस ने चार नामजद लोगों को गिरफ्तार किया था। अबतक इस मामले में कुल पांच नामजद लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिसिया पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड संजय सहनी है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। घटना के बाद संजय सहनी अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इधर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…