Samastipur

समस्तीपुर शहर के श्रीकृष्णापुरी मुहल्ले में घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने बनायी दहशत, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णापुरी मुहल्ला वार्ड संख्या-28 आरएनएआर काॅलेज के नजदीक शनिवार की देर शाम करीब 7:40 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर के बाहर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। इसके बाद घर के स्वामी रामाकांत प्रसाद के पुत्र ऋषि सिंह ने एसपी व थानाध्यक्ष को फोनकर इसकी सूचना दी। सूचना पर सदल-बल पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने मामले की जांच करते हुए पीड़ित को थाने में आवेदन और सीसीटीवी का फुटेज देने को कहा। हालांकि इस दौरान पुलिस को खोखा बरामद नहीं हो सका।

इधर रविवार को पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बदमाशों को अपराधिक प्रवृति का बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर उन्होंने छानबीन की है। पीड़ित के द्वारा आवेदन और सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

14 घंटे ago