Samastipur

समस्तीपुर में नववर्ष से पहले शराब माफियाओं पर पुलिस की चोट, दियारा इलाके में 5 हजार लीटर कच्चा जावा व देशी शराब नष्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में नववर्ष के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर दियारा इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने देसी शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 5 हजार लीटर कच्चे जावा को मौके पर ही आग लगाकर विनष्ट कर दिया। यह विशेष अभियान मोहनपुर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस को लंबे समय से इस दियारा क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिल रही थी।

वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर नववर्ष के मद्देनज़र जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, जिसके तहत लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोहनपुर थाना पुलिस ने हरदासपुर दियारा क्षेत्र में दबिश देकर भारी मात्रा में कच्चा जावा बरामद किया। शराबबंदी कानून के तहत सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कच्चे जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि नववर्ष को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्रों में सक्रिय शराब माफियाओं पर पुलिस की विशेष नजर है और गश्त के साथ-साथ गुप्त सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस छापेमारी से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के बाद कई कारोबारी इलाके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को शराबबंदी कानून को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ADMO अनुष्का श्रीवास्तव को महिला वर्ग और ADM ब्रजेश कुमार को पुरुष वर्ग का खिताब

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित क्रीड़ा भवन में पदाधिकारी एवं बैंकर्स के संयुक्त…

43 मिनट ago

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में समस्तीपुर जिला प्रशासन ने बैंकर्स एकादश को 6 रनों से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित मैत्रीपूर्ण कॉस्को…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में 79 केंद्रों पर आज से इंटर की परीक्षा शुरू, हर सेंटर पर वीडियोग्राफी और तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है, जो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर धोखाधड़ी से 80 हजार रुपये उड़ाने की FIR दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नरहन निवासी गौतम कुमार ने आनलाइन…

7 घंटे ago

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं…

8 घंटे ago