Samastipur

समस्तीपुर में शुक्रवार का दिन रहा साल का सबसे ठंडा दिन, अभी राहत के आसार नहीं

समस्तीपुर : ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। इस दौरान पछुआ हवा कनकनी को लगातार बढ़ा रही है। लोग गर्म कपड़ों व बिजली उपकरणों से गर्म रहने का प्रयास लगातार कर रहे हैं। जगह-जगह निजी अलाव की व्यवस्था लोगों को हल्की राहत पहुंचा रही थी। यह हालात सुबह से ही जारी रहा। इस दौरान लोग दिन भर धूप को ले तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से करीब 7.1 डिग्री कम है। इससे पूर्व आज के दिन में वर्ष 2019 में दिन का तापमान 15.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार आज का दिन इस वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। क्या है मौसम का पूर्वानुमान : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 24 दिसम्बर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा रह सकता है। वायुमंडल के ऊपरी हिस्से से ठंडी हवा का प्रवेश एवं पछुआ हवा के कारण कोल्ड डे की स्थिति बन गयी है। देर सुबह तक घना कुहासा रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले 1-2 दिनों तक ऐसी स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि 20 दिसंबर के बाद स्थिति में सुधार हो सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 3-5 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान 22 दिसंबर के आसपास पुरवा हवा भी चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री एवं न्यूनतम 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago