बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासु मां विद्यावती देवी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं और पटना स्थित आईजीआईएमएस में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को पटना के बांस घाट में विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुत्र निशांत कुमार के साथ बांस घाट पहुंचे और सासु मां को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ धार्मिक रस्में निभाई गईं। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग भी मौजूद रहे। घाट पर माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।
परिजनों के अनुसार, विद्यावती देवी पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं। बीते करीब दो महीनों से वे आईजीआईएमएस में भर्ती थीं। उम्र से जुड़ी कई बीमारियों के कारण उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इलाज के दौरान परिवार के सदस्य लगातार उनके संपर्क में थे। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार लगभग हर शाम अस्पताल जाकर अपनी नानी से मुलाकात करते थे और उनका हालचाल लेते थे।
विद्यावती देवी के निधन के बाद राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं, मंत्रियों और विभिन्न दलों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना जताई है। कई नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की बात कही।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…