समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पॉस्को मामले में फरार चल रहे आरोपी को महिला थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार 

समस्तीपुर : महिला थाने की पुलिस ने लंबे समय से लंबित एक पॉस्को मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है। यह मामला करीब एक वर्ष पुराना बताया जा रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गढ़सिसई गांव निवासी स्वर्गीय डोमन पासवान के पुत्र अवधेश पासवान के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150