समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की अंधाधुंध गोली मारकर हत्या मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी को निलंबित कर दिया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी खुद ही मामले की जांच में जुटे हुए है। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून मिला है। वहीं खून में सने आधा दर्जन से अधिक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया गया है।
घटना खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बुधवार की देर शाम को हुई जब वे मंदिर के पास एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां बरसाने के बाद अपराधी वहां से पैदल ही भाग निकले।
स्थानीय लोग गोली लगने से घायल हुए रूपक सहनी को इलाज के लिए खानपुर सीएचसी ले गए। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर राणा नितीश कुमार सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर लोगों के आक्रोश को देख एसपी अरविंद प्रताप सिंह को खूद ही घटनास्थल पर पहुंचना पड़ा। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूना एकत्रित किया है। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…