होली मिशन हाई स्कूल में आर्ट ऑफ पेरेंटिंग पर वर्कशॉप का आयोजन
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल परिसर में पीटीएम के अवसर पर अभिभावकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनर के रूप में संदीप कुमार डे उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा डिजिटल प्रणाली, पेटीएम की सुरक्षित उपयोग व अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभिभावक से बच्चों के साथ समय बिताने और उनकी पढ़ाई में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों के बीच पेरेंट्स टीचर मीटिंग भी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इसमें बच्चों की प्रगति अनुशासन और भविष्य की योजना पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को अभिभावकों द्वारा सराहना किया गया। विद्यालय के अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त किया गया।

इस मौके पर कुछ अभिभावकों ने अपनी और से बहुमूल्य सुझाव और प्रतिक्रिया दी। जिनमें अभिषेक वर्मा, विभा, सोनी सिंह, शोहरत परवीन आदि शामिल हैं। विद्यालय की उप प्राचार्या अपराजिता पांडेय ने अभिभावकों से बच्चों के विकास में मार्गदर्शक बनने की अपील की। कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक डॉ. धर्मांश रंजन जी ने अभिभावकों की उपस्थिति और उनके रोचक विचारों पर प्रसन्नता जाहिर की। आईआईटी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार एजुकार्निवल का अपना अनुभव भी साझा किये।

