Samastipur

HDFC बैंक में म्यूल खाते से 1.01 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, समस्तीपुर साइबर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : जिले में एचडीएफसी बैंक की एक शाखा में खोले गए संदिग्ध लाभार्थी (म्यूल) खाते के माध्यम से 1.01 करोड़ रुपए के अवैध लेन-देन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड की ओर से साइबर थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बैंक द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि गोला रोड मारवाड़ी बाजार एचडीएफसी बैंक शाखा में खोले गए एक करंट अकाउंट की जांच राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। जांच के दौरान उक्त खाता कई साइबर ठगी से जुड़े मामलों में लाभार्थी पाया गया।

श्रीपुर गाहर के अजीत कुमार मिश्रा एवं बुच्ची देवी को आरोपित किया गया है। खाते के स्टेटमेंट की समीक्षा में सामने आया कि 28 जुलाई से 30 जुलाई 2025 के बीच इस खाते में कुल सात क्रेडिट प्रविष्टियों के जरिए 1.14 करोड़ रुपए जमा हुए, जबकि 19 डेबिट प्रविष्टियों के माध्यम से 92.80 लाख रुपए की निकासी की गई। कुल मिलाकर 1.01 करोड़ रुपए की राशि को विवादित पाया गया।

बैंक ने बताया कि खाते में राशि जमा होते ही तत्काल निकासी कर ली गई, जिससे लेन-देन का पैटर्न अत्यंत संदिग्ध प्रतीत होता है। शिकायत के अनुसार पिछले छह महीनों में खाते का कुल लेन-देन 2.28 करोड़ रुपए रहा है। राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन से जुड़ी कुल तीन शिकायतें इस खाते से संबंधित पाई गई हैं। गोला रोड मारवाड़ी बाजार ब्रांच के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने कहा है कि उपरोक्त व्यक्ति एवं अन्य अज्ञात सहयोगियों द्वारा अनधिकृत लेन-देन कर बैंकिंग प्रणाली को नुकसान पहुंचाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago