Samastipur

समस्तीपुर DEO के औचक निरीक्षण में विद्यालयों में मिली कई खामियां, 11 शिक्षकों से स्पष्टीकरण; बिना हरी सब्जी के पकाया जा रहा था मिड-डे मील

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा किए गए औचक निरीक्षण ने विद्यालयों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रखंड संसाधन केंद्र सहित कुल पांच विद्यालयों में शिक्षा, अनुशासन और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यापक लापरवाही पाई गई। निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बिना हरी सब्जी के पकाया जा रहा था, कक्षाएं समय पर संचालित नहीं हो रही थीं और आवश्यक शैक्षणिक अभिलेखों का संधारण भी संतोषजनक नहीं मिला।

इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए डीईओ ने कुल 11 प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। साथ ही दोषी पाए गए कर्मियों के वेतन स्थगन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निरीक्षण की शुरुआत पूसा प्रखंड संसाधन केंद्र से हुई, जहां आगत पंजी का रखरखाव निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौली डोरापार में चेतना सत्र तय समय से विलंब से संचालित होने का मामला सामने आया, जिस पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया गया।

जनता उच्च विद्यालय अख्तियारपुर चंदौली में पूर्व प्रभारी द्वारा प्रभार हस्तांतरण नहीं किए जाने के कारण कई महत्वपूर्ण अभिलेख जांच के दौरान उपलब्ध नहीं हो सके। यहां कुल 24 में से 20 शिक्षक उपस्थित पाए गए, लेकिन किसी भी शिक्षक ने अद्यतन पाठ टीका प्रस्तुत नहीं किया। इसे गंभीर शैक्षणिक लापरवाही मानते हुए सभी संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकहाजी में मध्याह्न भोजन के दौरान खिचड़ी में हरी सब्जी का प्रयोग नहीं किया गया था। इसके अलावा एक शिक्षक को चुनाव कार्य समाप्त हो जाने के बावजूद बीएलओ के रूप में प्रतिनियुक्त दिखाया गया। इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण लेते हुए वेतन स्थगन की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।

मध्य विद्यालय भुसकोल में निर्धारित समय से काफी देर से मिड डे मील परोसा जा रहा था, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय भुसकौल में स्मार्ट क्लास के लिए उपलब्ध टीवी कक्षा कक्ष के बजाय प्रधानाध्यापक कार्यालय में लगा पाया गया। यहां भी शिक्षकों द्वारा पाठ टीका प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए डीईओ ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

3 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

3 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

4 घंटे ago