Samastipur

दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक को दो बच्चों की मां ने बताया अपना दूसरा पति, लगाया मारपीट व यौन शोषण का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के कोनैला स्थित सरकारी आवास पर एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। सरकारी आवास पर पहुंची महिला, जिनके दो बच्चे हैं, ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आदित्य कुमार से जुलाई 2022 में शादी की थी और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। महिला का कहना है कि वर्षों से आदित्य कुमार के द्वारा उसके साथ यौन शोषण किया गया, लेकिन अब वे माता-पिता के दबाव में उन पर मारपीट कर बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला, जो नवादा के एक व्यक्ति की पत्नी हैं, ने बताया कि वे अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दे चुकी हैं। तलाक से जुड़ी परिस्थितियों में उनका आदित्य कुमार से संपर्क हुआ था। गुप्त रूप से गया के विष्णुपद मंदिर तथा उनके घर पर दोनों ने शादी कर ली थी। अमृता के दो बच्चे है जिनमें एक बेटी और बेटा की जानकारी आदित्य कुमार को थी, और वह उन्हें अपने ही बच्चों की तरह प्यार करते थे।

लेकिन बाद में सहायक जेल अधीक्षक ने माता-पिता के दबाव में आकर महिला से मारपीट भी की। महिला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य उनसे बात नहीं कर रहे हैं और वे दूरियां बना रहे हैं। महिला के अनुसार, आदित्य की मां व पिता के साथ उनके बीच विवाद चल रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं। महिला चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले, क्योंकि उनकी यादों और रिश्तों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

दूसरी ओर, आदित्य कुमार के पिता दिलीप सिंह ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महिला का तलाक अभी कोर्ट में पूरा नहीं हुआ है, इसलिए दूसरी शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि महिला ने उनके बेटे से दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। आदित्य केे पिता का यह भी कहना था कि महिला अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही है।

वहीं महिला ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कई प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खुशहाल संबंधों के दौरान बनाए गए फोटो और वीडियो को अपने बचाव के साधन के रूप में रखा है, जिन्हें वे अदालत में पेश करेंगी। उनका कहना है कि केवल आदित्य के माता-पिता के दबाव में उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है और वे बस न्याय की उम्मीद करती हैं।

मौके पर दलसिंहसराय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं ताकि सच सामने आ सके और न्याय दिलाया जा सके। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के से मिले आवेदन के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की दलसिंहसराय डीएसपी से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

यहां देखें वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago