Samastipur

डिग्री काॅलेज विहीन बिथान प्रखंड में काॅलेज खोले जाने को ले भूमि चिह्नित कर अधिग्रहण करने का पत्र जारी

समस्तीपुर/बिथान : प्रदेश के डिग्री काॅलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय खोले जाने को ले शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव ने सभी जिले के समाहर्ता को संबंधित प्रखंडों में भूमि चिन्हित कर उसका अधिग्रहण किए जाने को ले पत्र जारी किया है। सचिव के द्वारा जारी पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिये ग्रामीण क्षेत्र में कम से कम 05 एकड़ तथा शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि वांछनीय है।

साथ ही सभी समाहर्ताओं को भूमि चिन्हित करने के क्रम में महत्वपूर्ण तथ्यों जैसे कि चिन्हित किए जाने वाले भूमि के सरकारी भूमि या विद्यालयों/प्रशिक्षण महाविद्यालयों की भूमि होने, चिन्हित किए जाने वाले भूमि में आवागमन की सुविधा होने एवं चिन्हित भूमि का आकार चौकोर होने के साथ साथ उसकी लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात यथा संभव 1:2 अथवा 1:3 के समानुपातिक होने की बात कही गई है।

डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिये भूमि चिन्हित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ होने पर शिक्षक सुशांत यादव सुमित ने बिहार सरकार के इस फैसले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र विस्तार किए जाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को ले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में घोषणा की गई थी एवं उक्त घोषणा के आलोक में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिये भूमि चिन्हित कर उसके अधिग्रहण किए जाने संबंधी दिशा निर्देश जारी किया गया है।

बताया जाता है की इससे पूर्व बिहार सरकार के द्वारा पंचायत स्तर पर प्लस टू की पढ़ाई के लिये उच्च माध्यमिक विद्यालयों की शुरुआत की जा चुकी है। वहीं प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना किए जाने की दिशा में बिहार सरकार के द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम को काफी ऐतिहासिक माना जा रहा है।इससे हमारे समाज के छात्र छात्राओं को उनके चिरप्रतीक्षित मांग के पूरी होने की आस भी जगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

15 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago