Bihar

RLM में टूट और बहू साक्षी को बढ़ाने की चर्चा से भड़के कुशवाहा, कहा- मुझ पर मेहरबानी…

NDA की घटक दल और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा इन दिनों चर्चा में है। एक तरफ जहां RLM में टूट की आशंका जाहिर की जा रही है तो वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी पर परिवारवाद के आरोप लग रहे हैं। इस बात की चर्चा है कि उपेंद्र कुशवाहा ने पहले अपने बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश मंत्रिमंडल में सेट किया और अब वो अपनी बहू साक्षी मिश्रा को कोई बड़ा पद दिलाना चाहते हैं।

लेकिन अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में टूट औऱ बहू साक्षी मिश्रा को बढ़ाने जैसी चर्चा पर भड़क गए हैं। कुशवाहा ने खुद एक्स पर इन तमाम मीडिया रिपोर्टों पर अपनी बात रखी है। उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा, ‘मीडिया के बन्धुओं, आज कल आप लोग कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखा रहें हैं मुझ पर…! मेरी नहीं तो कम से कम अपनी प्रतिष्ठा का कुछ तो ख्याल रखिए जनाब ! आपको पता है न कि तथ्यहीन, बेबुनियाद और बनावटी खबरों से किसी का कुछ बिगड़ता नहीं है। क्योंकि वैसी खबरों की उम्र महज दस-पांच दिनों की ही होती है।’

यहां आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर लिट्टी-चोखा की पार्टी हुई थी। इस पार्टी में आरएलएम के तीन विधायक नहीं पहुंचे थे। इसके बाद कुशवाहा की पार्टी में टूट की अटकलें शुरू हुईं। इसके अलावा आरएलएम के कई कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान की पार्टी भी ज्वाइन कर ली थी।

आरएलएम के विधायक माधव आनंद ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद टूट की खबरों को और भी बल मिला था। पार्टी के ही बाजापट्टी से विधायक रामेश्वर महतो ने उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए। रामेश्वर महतो ने यहाँ तक कह दिया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान कम हो रहा है।

इतना ही नहीं यह भी आरोप लग रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा को राज्य नागरिक परिषद का उपाध्यक्ष बनाने के जुगाड़ में हैं। यहां आपको बता दें कि आरएलएम के ही नेता माधव आनंद पहले इसके उपाध्यक्ष थे। लेकिन मधुबनी से माधव आनंद के विधायक बनने के बाद यह पद खाली है। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि उपेंद्र कुशवाहा ने खाली हुए इस पद के लिए अपनी बहू के नाम का प्रस्ताव भेजा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

6 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

10 घंटे ago