Samastipur

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैंपियनशिप में समस्तीपुर के संजीव को मिला सिल्वर मेडल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के गोस्वामी मठ हरसिंगपुर निवासी पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि के पुत्र युवा पैराशूटर संजीव कुमार गिरि ने इस माह में राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर समस्तीपुर जिला का मान बढ़ाया है। बता दें कि छठा राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में हुआ था।

इसमें संजीव को 50 मी. फायर पिस्टल में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। उसने अपनी सफलता दिवंगत सैन्य अधिकारी पिता को समर्पित किया है। उसका अगला लक्ष्य वर्ल्ड पैराशूटिंग चैंपियनशिप एवं एशियाई पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में देश के लिए मेडल जीतकर लाना है। इसके लिए वह जीतोड़ मेहनत कर रहा है। फिलहाल वह भारतीय लेखा एवं सांख्यिकी विभाग में ऑडिटर के पद पर चेन्नई में कार्यरत है। इस युवा पैराशूटर को पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ढेरों मेडल एवं पुरस्कार मिल चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

19 मिनट ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

1 घंटा ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

13 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

23 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

24 घंटे ago