समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से मानवता की मिसाल पेश करने वाली एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस ने अपने कर्तव्य से बढ़कर इंसानियत का फर्ज निभाते हुए एक मासूम की जान बचायी। बीती आधी रात कड़ाके की ठंड के बीच एक पिता अपने गंभीर रूप से बीमार बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए जूझ रहा था। दुर्भाग्यवश रास्ते में उसका ई-रिक्शा खराब हो गया। मजबूर पिता ठंड में कांपते हुए ई-रिक्शा को धक्का देकर बच्चे को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान रात्रि गश्ती पर निकले रोसड़ा थाना के एसआई चंदन कुमार की नजर उस दृश्य पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना एक पल गंवाए मानवता का परिचय दिया। पुलिस टीम ने तुरंत बच्चे और उसके पिता को अपने वाहन में बैठाया और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। समय पर इलाज मिलने से बच्चा अब ठीक है। रोसड़ा थाने के एसआई चंदन कुमार की तत्परता और संवेदनशीलता ने मानवता का परिचय पेश किया है।इस सराहनीय पहल के बाद स्थानीय लोगों ने रोसड़ा पुलिस की जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिसकर्मी समाज में भरोसा और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं। एसआई चंदन कुमार द्वारा पेश की गई यह मानवता की मिसाल साबित करती है कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए सहारा भी है।
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…