समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के चकलाल शाही की युवती को कोर्ट ने ससुराल में रहने की इजाजत दे दी है। युवती ने अपनी मर्जी से शादी रचाई थी। पुलिस के द्वारा दवाब बढ़ाये जाने के बाद उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में बयान के लिए प्रस्तुत किया। कोर्ट में युवती ने अपने मर्जी से शादी करने की बात कही और ससुराल में ही रहने की इच्छा जताई। सुनवाई करते हुये कोर्ट ने उसे ससुराल में रहने का आदेश दे दिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए हलई थाना के दरोगा कुमारी श्वेता ने बताया गया कि 4 दिसंबर को थाना क्षेत्र के चकलाल शाही की युवती अपने प्रेमी के साथ घर से निकल गयी। इस बाबत उसके पिता ने युवक को आरोपित करते हुये अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस की दबिश पर जब लड़की ने सरेंडर किया तो उसे बयान के लिये कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसने ससुराल में रहने की इच्छा जतायी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…