Samastipur

समस्तीपुर जिले भर में आलोक कुमार मेहता ने सबसे अधिक रूपये किये खर्च, जानें कौन से उम्मीदवार ने किया कितना खर्च !

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान समस्तीपुर जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों द्वारा किए गए खर्च का ब्योरा सामने आया है। निर्वाचन आयोग को 3 नवंबर तक उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार कुछ प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार पर भारी-भरकम खर्च किया है, जबकि कई उम्मीदवारों का खर्च इससे काफी कम रहा है।

उजियारपुर विधानसभा :

इस सीट से आरजेडी प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता पूरे जिले में सबसे अधिक खर्च करने वाले उम्मीदवार रहे हैं। उन्होंने अब तक 24,90,286 रुपये खर्च किए हैं।

कल्याणपुर विधानसभा :

जदयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी ने 17,59,831 रुपये, जन सुराज पार्टी के राम बालक पासवान ने 8,81,520 रुपये, जबकि भाकपा माले के रंजीत कुमार राम ने 6,20,270 रुपये खर्च किए हैं।

वारिसनगर विधानसभा :

यहां जदयू के मांजरिक मृणाल ने 9,75,462 रुपये, जन सुराज के सत्यनारायण सहनी ने 6,95,703 रुपये, और भाकपा माले के फूल बाबू सिंह ने 6,44,359 रुपये खर्च दर्ज कराया है।

समस्तीपुर विधानसभा :

आरजेडी के अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने 14,79,017 रुपये, जदयू की अश्वमेघ देवी ने 11,61,276 रुपये, जबकि जन सुराज पार्टी के मनोज कुमार सिंह ने 6,39,860 रुपये खर्च किए हैं।

मोरवा विधानसभा :

जदयू के विद्या सागर निषाद ने 12,06,403 रुपये, आरजेडी के रणविजय साहू ने 10,02,891 रुपये, निर्दल अभय कुमार सिंह ने 9,78,184 रुपये और जन सुराज पार्टी की जागृति ने 3,06,630 रुपये खर्च किए हैं।

सरायरंजन विधानसभा :

जदयू उम्मीदवार विजय कुमार चौधरी ने 17,81,639 रुपये, जन सुराज के सजन मिश्रा ने 13,44,078 रुपये, निर्दल कुणाल कुमार ने 9,45,835 रुपये, जबकि आरजेडी के अरविंद सहनी ने 6,95,120 रुपये खर्च किए।

मोहिउद्दीननगर विधानसभा :

भाजपा के राजेश कुमार सिंह ने 18,02,290 रुपये, आरजेडी की एज्या यादव ने 7,70,885 रुपये, जन सुराज के राजकपूर सिंह ने 4,70,029 रुपये और जेजेडी के अजय बुलगानी ने 1,91,167 रुपये खर्च किए।

विभूतिपुर विधानसभा :

जदयू की रवीना कुशवाहा के खर्च 18,17,221 रुपये, माकपा के अजय कुमार के 17,57,598 रुपये, जबकि जन सुराज के विश्वनाथ चौधरी के खर्च 6,07,259 रुपये रहे।

रोसड़ा विधानसभा :

भाजपा प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार ने 12,68,143 रुपये, कांग्रेस के ब्रज किशोर रवि ने 11,59,957 रुपये, और जन सुराज के रोहित कुमार ने 6,54,056 रुपये खर्च किए।

हसनपुर विधानसभा :

जदयू के राजकुमार राय ने 12,52,287 रुपये, राजद की माला पुष्पम ने 10,35,935 रुपये, और जन सुराज की इंदु देवी ने 5,35,973 रुपये खर्च किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 मिनट ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

3 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

8 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

10 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

11 घंटे ago