Samastipur

क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर समस्तीपुर युवा JDU जिलाध्यक्ष ने मंत्री से की मुलाकात

समस्तीपुर : सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से मंत्री विजय कुमार चौधरी की ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को जिला युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने अपने साथियों के साथ मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं की जानकारी दी। जिसपर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सरायरंजन बाजार में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण, नरघोघी तालाब के पास इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा किए जा रहे डंपिंग को हटाने, तथा वहां वैकल्पिक नाले का निर्माण जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं मुसरीघरारी चौराहे पर लगने वाले जाम व दलित-महादलित बस्ती में निजी भूमि के कारण लंबित सड़क कैसे बने इसको लेकर भी चर्चा की। इसके अलावा विद्यापतिनगर व सरायरंजन प्रखंड के अन्य विकासात्मक मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

युवा जिलाध्यक्ष द्वारा रखी गयी मांगों पर मंत्री श्री चौधरी ने हर मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुलाकात के दौरान जदयू नेता अजय राय, रणजीत राय, दिनेश राय, गौतम झा, अशोक पासवान, रितेश झा, दिगंबर यादव, विकास ठाकुर, रणजीत कुमार राय, अभिमन्यु कुमार, सरवर हुसैन, चंदा देवी, अजय झा, आदिल इमाम, बेनी कुंवर, नीतीश कुमार, मनीष राय समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

55 मिनट ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

7 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

19 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

19 घंटे ago