Bihar

पटना एयरपोर्ट पर ‘लो विजिबिलिटी’ के कारण 28 से अधिक फ्लाइट्स हुई लेट, दो घंटे से अधिक विलंब से उड़ी कई उड़ानें

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत देश के कई बड़े शहरों से पटना आने वाली और पटना से बाहर जाने वाली कुल 28 से अधिक फ्लाइट्स देरी से चलीं। कई उड़ानें दो घंटे से ज्यादा विलंबित रहीं।

दिल्ली से सुबह 10:05 बजे पटना आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान 17 मिनट विलंब से पहुंची। दिल्ली से दोपहर 12:35 बजे पटना आने वाली विमान 17 मिनट लेट पहुंची। मुंबई से दोपहर 2:10 बजे पटना पहुंचने वाली इंडिगो की विमान 42 मिनट विलंब से पहुंची।

एयर इंडिया की विमान एक घंटे एक मिनट विलंब

दिल्ली से दोपहर 2:40 बजे पटना आने वाली एयर इंडिया की विमान 29 मिनट लेट पहुंची। कोलकाता से दोपहर 3:20 बजे पटना आने वाली इंडिगो की विमान दो घंटे 13 मिनट विलंब से पहुंची। मुंबई से 3:30 बजे आने वाली एयर इंडिया की विमान एक घंटे एक मिनट विलंब से पहुंची।

बेंगलुरु से 4:10 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान एक घंटे 38 मिनट विलंब से पहुंची। दिल्ली से पटना शाम 6:30 बजे आने वाली एयर इंडिया की विमान 31 मिनट विलंब से पहुंची।

वहीं पटना से दिल्ली जाने वाली सुबह 10:30 बजे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की विमान 38 मिनट विलंब से उड़ान भरी। बेंगलुरु जाने वाली सुबह 11:30 बजे की इंडिगो की विमान 20 मिनट विलंब से उड़ान भरी।

इंडिगो की विमान 29 मिनट लेट

11:50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की विमान 29 मिनट लेट से गई। दोपहर 1:05 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की विमान 17 मिनट विलंब से गई। 1:15 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की विमान 46 मिनट विलंब से गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago