समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSWeather

समस्तीपुर में पांच डिग्री तक गिरा तापमान, हल्की पछुआ हवा बढ़ा रही ठंड 

समस्तीपुर : तापमान में गिरावट जारी है। हल्की पछुआ हवा ठंड को और बढ़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का तापमान 27.7 डिग्री रहा। जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम बताया गया है। तापमान में गिरावट से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

इधर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 19 नवम्बर तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

इस अवधि में धीमी गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 70 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री एवं न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150