Samastipur

समस्तीपुर शहर से सटे बिशनपुर में हुए आगजनी मामले में तीन पर FIR दर्ज, दो गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-6 में हुई आगजनी की गंभीर घटना को लेकर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपित राजीव ठाकुर अब भी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव के अवध ठाकुर और राजू ठाकुर के रूप में की गई है। पीड़िता सुनैना कुमारी, जो अर्जुन ठाकुर की पत्नी हैं, ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि आगजनी की इस घटना में उनका पूरा घर जलकर खाक हो गया और घर का सारा सामान नष्ट हो गया।

पीड़िता के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर जगदीश ठाकुर के पुत्र राजीव ठाकुर ने अतिज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव कर अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे आग तेजी से फैल गई और उसके घर समेत आसपास के अन्य घर भी जल गए। बताया गया कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह राजीव ठाकुर के पूर्वजों द्वारा पहले ही बेची जा चुकी है, बावजूद इसके वह उस पर कब्जा जमाए हुए है। इसी जमीन पर राजीव ने दो झोपड़ियां बनाकर रखा था।

आरोप है कि दूसरे पक्ष को फंसाने की नीयत से राजीव ने अपनी झोपड़ी से सामान हटाकर उसमें आग लगा दी। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago